
घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात गश्त कर रही पुलिस की जीप पर एक के बाद एक दो ट्रक चढ़ गए। हादसे में जीप में बैठे चालक और दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रक के चालक घटना के बाद फरार हो गए। सीओ जसवंतनगर व यातायात प्रभारी नागेंद्र चौबे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब डेढ़ बजे थाना पुलिस की जीप नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी।
Trending Videos
उसी दौरान इटावा से आगरा की ओर जा रहे दो ट्रकों ने मलाजनी गांव के पास टक्कर मारकर पुलिस जीप को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में जीप में सवार थाना जसवंतनगर में तैनात उप निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और चालक सिपाही शीशपाल बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ट्रक के चालक ट्रकों को आगरा की ओर भगा ले गए। दरोगा अवधेश कुमार सिंह को इलाज के लिए इटावा से कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी मिलते ही सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल शीशपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो ट्रकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।