{“_id”:”6738fc4853d564a6070fe466″,”slug”:”even-after-25-days-the-cause-of-death-of-the-boy-found-naked-in-the-well-is-not-revealed-orai-news-c-224-1-ori1005-122217-2024-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: 25 दिन बाद भी कुएं में नग्न मिले बालक की मौत का खुलासा नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 17 Nov 2024 01:40 AM IST

उरई। 25 दिन बीतने के बाद भी कुएं में नग्न अवस्था में मिले बालक की मौत कैसे हुई पुलिस पता नहीं कर पाई है। उसकी मां का कहना है कि जब बालक घर से निकला था तो पेंट व शर्ट पहने था। इसके बाद वह चार किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा यह बात भी समझ से परे है। पुलिस जांच की बात कह रही है। औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के अस्टू गांव निवासी ओमकार की उरई के चौरसी में ससुराल है। उसकी पत्नी नीतू तीन बच्चों के साथ चौरसी में ही किराये के मकान लेकर रहती है। ओमकार छह माह से बाहर है। 16 अक्तूबर को वह अपने 9 वर्षीय बेटे विशाल को घर पर छोड़कर उसका आधार कार्ड लेने उरई आ गई थी।

इसके बाद जब वह घर पहुंची तो विशाल गायब था। पूछने पर बताया कि वह गांव में होने वाले खेल को देखने गया था। लेकिन जब वह रात में भी घर नहीं पहुंचा तो नीतू ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्जकर ली थी। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था।

22 अक्तूबर को उसका शव इकलासपुरा के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया तो वह नग्न अवस्था में था। पुलिस ने उसकी मां नीतू को बुलाकर जब उसकी शिनाख्त कराई तो उसने अपने बेटे को पहचान लिया था। नीतू ने बताया कि जब वह विशाल को घर छोड़कर गई थी तब वह पेंट व शर्ट पहने था। लेकिन जब उसका शव मिला तो वह नग्न अवस्था में था।

उसका कहना है कि उसके बेटे के साथ कुछ अनहोनी हुई है। चौरसी से इकलासपुरा की दूरी चार किलोमीटर से अधिक है। आखिर वह वहां कैसे पहुंचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *