Even after 48 hours, there is no trace of the teenager.



इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम को लापता हो गई थी। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने पर उसके नहर में कूदने की आशंका जताई गई थी। एनडीआरफ की टीम ने लगातार दूसरे दिन उसकी नहर में खोजबीन की लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार मोहिनी (14) शनिवार शाम घर से बिना बताए निकल गई थी। रविवार सुबह परिजन खोजबीन करते हुए नगला बंसी की ओर पहुंचे तो नहर की पटरी पर किशोरी की चप्पल रखी मिली थी। इससे आशंका जताई गई कि वह नहर में गिर गई होगी। थाना अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *