Even after running the turbine of Matatila dam, the water did not become clean

Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। माताटीला बांध के तीनों टरबाइन चलने के बाद भी महानगर की पेयजल आपूर्ति पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। नलों में अब भी गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का निदान नहीं निकाला जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महानगर के साठ हजार घरों में नल से जलापूर्ति की जाती है।

महानगरवासी पिछले सप्ताह भर से गंदा और पीले पानी का दंश झेल रहे हैं। पीले पानी को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने जल निगम और जल संस्थान के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि माताटीला बांध की तीनों टरबाइन बंद होने के वजह से महानगर में पीले पानी की आपूर्ति हो रही है। जिस पर अफसरों ने माताटीला बांध की टरबाइन को चालू करा दिया है। लेकिन स्थिति जस की जस ही बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। लक्ष्मण गंज निवासी सतेंद्र पुरी ने बताया कि पहले की तरह ही नलों में गंदे और पीले पानी की आपूर्ति हो रही है। मिशन कंपाउंड निवासी अशोक महावर ने बताया कि पिछले सप्ताह भर से नलों में गंदा पानी आ रहा है। हालांकि अब कुछ हद तक पानी में सुधार हुआ है लेकिन पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। वहीं नंदनपुरा के रहने वाले सलीम ने बताया कि नलों में आज भी पहले की तरह ही गंदा और पीला पानी आ रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल ने बताया कि टरबाइन चलने से नलों में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिन इलाकों में अब भी पीला पानी आ रहा है वह भी जल्द ही साफ हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *