{“_id”:”6950474b1ec76a472c0e83c3″,”slug”:”even-after-searching-for-36-hours-there-is-no-trace-of-the-driver-jhansi-news-c-11-jhs1019-708616-2025-12-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: 36 घंटे तलाशने के बाद भी चालक का नहीं मिला सुराग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद लापता 22 चक्का ट्राला के चालक का 36 घंटे तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह उसकी तलाश में एसडीआरएफ टीम में तलाश शुरू कराई। नहर बंद कराने के बाद पानी कम होने पर करीब आठ किलोमीटर तक तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। हादसे के बाद ट्राला पारीछा नहर में समा गया था। हादसे के बाद ट्राला का अगला हिस्सा नहर के तेज बहाव में बह गया था। उसके बाद से चालक का कुछ पता नहीं चल सका था। चालक समेत अन्य की तलाश में अंधेरे में भी अभियान चलाया गया लेकिन नहर में मगरमच्छ दिखाई पड़े। इसके चलते बचाव कार्य रोक दिया गया था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक आगरा निवासी ट्राला मालिक निरपत ने बताया था कि ट्राला में सिर्फ चालक ही था। हादसे के बाद ट्राला के अगले हिस्से को अधिक नुकसान नहीं हुआ था। शुक्रवार शाम कानपुर से झांसी की ओर जा रहा ट्राला पारीछा पुल से पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गोलगप्पे के ठेले को चपेट में लेते हुए करीब तीस फीट नीचे पारीछा नहर में जा गिरा था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।
