{“_id”:”67855eb9367da139bc0189a6″,”slug”:”even-after-spending-one-crore-the-roads-did-not-last-two-months-orai-news-c-224-1-ori1005-124552-2025-01-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: एक करोड़ खर्च करने के बाद भी दो माह नहीं टिक पाईं सड़कें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Even after spending one crore, the roads did not last two months

खराब सड़क पर खड़े मोहल्ले के लोग।
– फोटो : खराब सड़क पर खड़े मोहल्ले के लोग।

उरई। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के द्वारा मानकों को दरकिनार कर सड़कों का गुणवत्ताविहीन निर्माण किया जा रहा है। कई सड़कें बनते ही व कई सड़कें कुछ माह में ही खराब हो गईं। सड़कों को लेकर जांच भी हुई, लेकिन इसके बाद भी मानकों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते लाखों रुपये सड़कों के निर्माण में बर्बाद भी हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी भी है। दिसंबर माह में ही एक करोड़ से बनीं तीन सड़कें दो माह में ही गड्ढों में तब्दील हो गईं।

Trending Videos

केस – एक

फोटो – 04 बनते ही उखड़ने लगी सड़क को दिखाता ग्रामीण। संवाद

दो माह में ही उखड़ने लगी 18 लाख से बनी सड़क

कदौरा ब्लाक के नहर पुल से खुटमिली गांव को जोड़ने वाली 500 मीटर सड़क को जिला पंचायत ने दो माह पहले 18 लाख 29 हजार की लागत से बनवाया था। सड़क दो माह भी नहीं टिक सकी और सड़क में प्रयोग की गई गिट्टी उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। मानकों के हिसाब से सड़क का काम न होने से सड़क दो माह भी नहीं टिक सकी। जेई नगीना राम ने बताया कि सड़क खराब हो गई है। उसको दोबारा बनवाने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही उसे सही करवा दिया जाएगा।

केस – दो

फोटो – 05 एट से चमरसेना मार्ग में हुए गड्ढे। संवाद

एक माह में गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क

कोंच के एट तिराहा से चमरसेना गांव तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क को बेतवा नहर प्रथम ने एक माह पहले 42 लाख की लागत से बनवाया था। सड़क एक माह में ही उखड़ गई। सड़क जगह-जगह धंस गई। सड़क में दो दर्जन से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल से इस सड़क के बनने की उम्मीद लगाए बैठे थे। सड़क पड़री, चमरसेना, छानी, गुरावटी सहित आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग को जोड़ती है। अधिशाषी अभियंता धर्मघोष ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क खराब हो गई है, दोबारा बनवाया जाएगा।

केस – तीन

फोटो – 06 – सुशील नगर में उखड़ी सड़क। संवाद

10 दिन में उखड़ी आरईएस की सड़क

शहर के मोहल्ला सुशील नगर में करीब 500 मीटर सड़क का निर्माण आरईएस विभाग ने करीब 40 लाख की लागत से करवाया था। सड़क 10 दिन भी नहीं चल सकी और उखड़ने लगी थी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बताया था कि सड़क के अंदर बस्ती में होने के चलते इस सड़क की करीब पांच वर्षो से मांग कर रहे थे। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद इस सड़क का कुछ दिन पहले निर्माण शुरू कराया गया। 10 दिन पहले ही सड़क बनकर तैयार हुई, लेकिन जगह-जगह से सड़क उखड़ने लगी। एई अनूप मिश्रा ने बताया कि सड़क को दोबारा सही करवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *