Even drizzling rain could not provide relief from the sultry heat

रिमझिम बारिश के दौरान की स्थिति।

मैनपुरी। पिछले एक सप्ताह से जिले में उमसभरी गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई, लेकिन उससे लोगों को उमस और गर्मी से किसी प्रकार से राहत नहीं मिली। बारिश नहीं होने से अब किसान भी चिंतित हो उठा है।

Trending Videos

पिछले एक सप्ताह से जिले के एक बड़े हिस्से में बारिश नहीं हुई है। इससे किसान के खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है। जो किसान धान की रोपाई कर रहे हैं उन्हें भी घंटो पंपिंग मशीन चलवानी पड़ रही है। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक आकाश में बादल छाए तो लोगों ने उम्मीद जताई कि बारिश होगी, लेकिन लोगों को रिमझिम बारिश से ही संतोष करना पड़ा।

एक सप्ताह से बारिश न होने से धान किसानों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच जाएगी। हालांकि मंगलवार को देर रात तक बादल छाए हुए थे। हालांकि तापमान में किसी प्रकार की गिरावट नहीं आई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री नापा गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार की शाम अगले सप्ताह की जानकारी दी गई। जानकारी के तहत 24 और 25 जुलाई को जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। यदि बारिश होती है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *