
अयोध्या में हाईवे पर लगी भगवान श्रीराम की मूर्ति।
– फोटो : FAIZABAD
विस्तार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जाने वाले रास्तों को सुरक्षित किया जा रहा है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी से अयोध्या जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को ग्रीन काॅरीडोर बनाने के साथ बड़ी संख्या में यातायात और नागरिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है।
वहीं समारोह के बाद वीवीआईपी के साथ हजारों लोग प्रमुख राजमार्गों के जरिए भी अपने-अपने गंतव्य को रवाना होंगे। इसके दृष्टिगत लखनऊ और आसपास के जिलों में 21-22 जनवरी को ग्रीन कॉरीडोर की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के जिलों के एयरपोर्ट तक के रास्तों पर यातायात के साथ सुरक्षा बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं। बता दें कि मकर संक्रांति से भारी वाहनों का अयोध्या की ओर जाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
वहीं दूसरी ओर रेलवे ने भी अयोध्या धाम जंक्शन पर जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। अयोध्या कैंट और बाकी नजदीकी स्टेशनों पर भी ट्रेनों का आवागमन रोकने पर विचार चल रहा है। ट्रेनों का आवागमन 24 जनवरी के बाद शुरू हो सकता है। आरपीएफ, जीआरपी और जिलों की पुलिस रेलवे स्टेशनों और ट्रैक की सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही है। पूरे प्रदेश में जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जीआरपी लगातार स्टेशनों पर सर्च अभियान चला रही है।
