{“_id”:”680144451d3fde7a880e3875″,”slug”:”exam-date-for-arp-selection-will-be-announced-soon-mainpuri-news-c-174-1-mnp1001-135601-2025-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: एआरपी चयन के लिए परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:41 PM IST
डायट में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, प्रवक्ता आरेंद्र सिंह चौहान व अभय गोस्वामी से बातचीत कर – फोटो : डायट में खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, प्रवक्ता आरेंद्र सिंह चौहान व अभय गोस्वामी से बातचीत करते हुए।
Trending Videos
भोगांव। एआरपी चयन के लिए 25 और 26 मार्च को कराई गई लिखित परीक्षा के निरस्त होने के बाद दोबारा परीक्षा कराने के लिए मंथन शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुरी ने डायट पहुंचकर परीक्षा कराने के लिए चर्चा की।
Trending Videos
बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने डायट पहुंचकर एआरपी चयन परीक्षा को दोबारा करवाने को लेकर डायट प्रवक्ताओं आरेंद्र सिंह चौहान और अभय गोस्वामी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में पुराने आवेदन वाले 169 शिक्षक ही परीक्षा देंगे। पूर्व में हुई परीक्षा को निरस्त करने का आदेश चयन समिति की अध्यक्ष सीडीओ नेहा बंधु की ओर से जारी कर किया गया था। एआरपी चयन के लिए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान भोगांव में डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा की देखरेख में लिखित परीक्षा हुई थी। परीक्षा समाप्ति के बाद उसी दिन डायट प्रवक्ताओं से उत्तर पुस्तिकाओं का मू्ल्यांकन कराते हुए 26 मार्च की शाम परिणाम की सूची बीएसए कार्यालय को भेजी गई थी। हालांकि एक सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया था। एक सप्ताह बाद परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद पांच अप्रैल को माइक्रो टीचिंग के लिए शिक्षकों को बुलाया गया था। इसी दौरान परीक्षा में सफल नहीं होने वाले कुछ शिक्षक पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिले और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे।