सीएचएस गर्ल्स विद्यालय में चलने वाली 50 जूनियर विंग की रिक्तियों को 28 यूपी (गर्ल्स) बटालियन ने वापस ले लिया है। यह सीटें अब निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज को दे दी गई हैं। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में अब एनसीसी की सीनियर और जूनियर दोनों विंग संचालित होंगी।

Trending Videos

28 यूपी (गर्ल्स) बटालियन के तहत सीएचएस गर्ल्स में करीब दो वर्षों पूर्व एनसीसी की जूनियर विंग की 50 सीटें आवंटित की गई थीं। एनसीसी की ओर से निर्धारित दो वर्ष की समय-सीमा में विद्यालय की ओर से सीटीओ (केयरटेकर ऑफिसर) या एएनओ (सहायक एनसीसी अधिकारी) की नियुक्ति तक नहीं की जा सकी। इसे देखते हुए विद्यालय से बटालियन के सीओ स्तर पर पत्राचार भी किया गया लेकिन फिर भी रिक्तियां नहीं पूरी हुईं। नियुक्ति नहीं की जा सकी है।

एडीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट कर्नल सारांश निगम ने पत्र जारी कर इन सीटों को सीएचएस गर्ल्स से वापस लेते हुए निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज को आवंटित कर दिया है। इसके बाद निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी की सीनियर और जूनियर दोनों विंग का संचालन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *