
सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार में जुटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब अपने परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा सके तो समझा जा सकता है कि वे कितने कमजोर हैं। चुनावी प्रचार के सिलसिले में यूपी से महाराष्ट्र जाने से पहले अभिषेक गुप्ता ने पुष्कर सिंह धामी से विशेष बातचीत की, पेश हैं प्रमुख अंश…..
सवाल- देश और प्रदेश में एनडीए को लेकर कैसा माहौल है।
जवाब- जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी वार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। दस वर्ष पहले और आज का भारत देख लीजिए। खुद ही गर्व महसूस करेंगे। अभी तक 200 सीटें खाते में आ चुकी हैं। सातवें चरण तक 200 से ज्यादा और सीटें हम जीतने जा रहे हैं।
सवाल- यूपी में भाजपा कितनी सीटें जीत रही हैं।
जवाब- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शानदार है। विकास मैं यूपी बहुत आगे है। एक्सप्रेस वे हो या निवेश.. सभी में अव्वल है। कानून का राज है। जिसने इस प्रदेश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदली है। यहां से पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कहीं ज्यादा सीटें अकेले भाजपा जीतेगी।
