{“_id”:”6744e07b2eade03589048b54″,”slug”:”executive-engineer-took-charge-lucknow-news-c-13-1-lko1103-967846-2024-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अधिशासी अभियंता ने संभाला कार्यभार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-दो के नए अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वे बरेली से ट्रांसफर होकर आए हैं। अभी तक यहां पर करीब दो साल से अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्रा तैनात थे। करीब 15 दिन पहले शासन ने उनका तबादला कानपुर कर दिया था। सोमवार को राजेश कुमार के आने के बाद उन्होंने कार्यभार सौंप दिया और वह कानपुर चले गए। (माई सिटी रिपोर्टर)
