उरई। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण की बैठक में शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार में भवन निर्माण, मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, जालौन में अनावासीय भवन के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई। विलंब से कार्य पर यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था को फटकार लगाते हुए मार्च तक काम पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने जल निगम नगरीय को वाटर मोटर सप्लाई नगर पालिका पुनर्गठन योजना कदौरा, कोंच, नगर पालिका सुशीलनगर, नगर पंचायत नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़, ऊमरी को फटकार लगाते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राज्य सेतु निगम लिमिटेड को तीन सेतुओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी सिडको को सर्वोदय विद्यालय बबीना का कार्य समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड को उपकेंद्र डकोर, महेवा को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को कलक्ट्रेट परिसर में अभिलेखागार में शीघ्र हस्तांतरण करने को कहा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, नलकूप को परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस आवास लिमिटेड ग्रामीण अभियंत्रण को भवन हस्तांतरित के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी आरएनएसएस को गो संरक्षण केंद्र रोमई, रतही, पहाड़ी को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राज्य निर्माण संघ सहकारी लिमिटेड को कार्यो के लिए देरी के लिए फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए व पशु चिकित्साधिकारी को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवास-विकास द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे कार्य के लिए फटकार लगाई। उन्होंने जल निगम ग्रामीण को रोड रेस्टोरेशन एवं ग्रामीण जलापूर्ति के लिए फटकार लगाई। बैठक में सीडीओ केके सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
