Extra buses will run for small cities on rakshabandhan

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यात्रियों की सहूलियत के लिए रक्षाबंधन पर लखनऊ से छोटे शहरों के लिए 200 से अधिक अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात तक महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Trending Videos

कैसरबाग से सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। चारबाग अड्डे से कानपुर, रायबरेली, मौरावां, फतेहपुर, अयोध्या, ऊंचाहार व आलमबाग अड्डे से वाराणसी, प्रयागराज के लिए बसें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें – यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

ये भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा: पहली पाली 10 बजे से व दूसरी 3 बजे से, अभ्यर्थियों से वेबसाइट देखते रहने की अपील

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि जिन रूटों पर अधिक यात्री होंगे, उन पर बसों की संख्या ज्यादा रहेगी। भीड़ की निगरानी के लिए यातायात निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *