Eye check up camp organized in Sai temple of Aligarh

शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक
– फोटो : स्वयं

विस्तार


अलीगढ़ में सारसौल स्थित सिद्ध पीठ मंदिर श्री साई बाबा के 24वें स्थापना दिवस पर 15 सितंबर को नेत्र जांच शिविर लगा। शिविर में डॉ नीलेश मित्तल, डॉ अमृता सिंह ने मरीजों की जांच की।

Trending Videos

मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल और सचिव राजकुमार गुप्ता ने बताया है कि मंदिर के स्थापना दिवस पर जीके अग्रवाल मस्कट की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ राकेश अग्रवाल ने किया। आचार्य रमेश अवस्थी ने पूजन करवाया। 

प्रवक्ता पंकज धीरज ने बताया कि शिविर में 357 मरीजों का नेत्र और दंत परीक्षण किया गया। जिसमें 62 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया । कार्यवाहक अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और सचिव प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि नेत्र जांच शिविर में चश्मों के लिए चयनित मरीजों को 19 सितंबर को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जायेंगे।

इस दौरान राजा राजानी, विष्णु कुमार बंटी, राकेश बत्रा, रमेश अग्रवाल, अशोक भंबानी, ओमेंद्र माहेश्वरी, रमन गोयल, प्रेमकांत माहेश्वरी, अनिरुद्ध अग्रवाल अन्नू, गिर्राज शर्मा, हरे कृष्ण मुरारी, बी के टंटेला, रोहित कोचर आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *