Fake ED officer selectively added members to the gang one woman is a professor

फर्जी अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर सराफा को लूटने का प्लान था। हालांकि व्यापारी की सजगता के कारण आरोपी सफल नहीं हो पाए थे। फर्जी ईडी अधिकारियों व उनकी गाड़ी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में आए सदस्यों के बारे में जब जानकारी की गई, तो पता चला कि गिरोह से हर एक सदस्य को चुन-चुनकर जोड़ा गया था। महिला अधिकारी की भूमिका निभाने वाली आरोपी पीएचडी कर चुकी है और एक नामचीन इंजीनियर कॉलेज में प्रोफेसर है। 

Trending Videos

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *