Family Betrayal Turns Fatal: Relative’s Blackmail Pushes Woman to End Her Life

विवाहिता सांकेतिक फोटो
– फोटो : एआई

विस्तार


आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार दोपहर चांदी कारीगर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पति ने बताया कि पत्नी का आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर भेजा गया। इससे तनाव में पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने 6 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी रिश्तेदार हैं।

loader

Trending Videos

चांदी कारीगर कोतवाली क्षेत्र में एक चांदी कारखाने में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2014 में शादी हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। बेटी को आरोपी परिवार से गोद लिया था। कुछ दिन से पत्नी तनाव में थी। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। कई बार बात करने पर जानकारी दी कि उसके रिश्तेदार दंपती तनाव दे रहे हैं। आए दिन ब्लैकमेल करके परेशान करते हैं। जब इस बारे में उन लोगों से पूछा तो उन्होंने इसे मजाक बताया। इस पर पत्नी की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। पति का कहना है कि इस बारे में पत्नी ने अपनी मां को बताया। सास ने भी पूछताछ की। मगर पारिवारिक मामला होने से वह चुप रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *