उरई। वैचारिक मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे पांच परिवारों में सोमवार को महिला परिवार परामर्श केंद्र की पहल से समझौता करा दिया गया। काउंसलिंग के बाद दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया।

loader

Trending Videos

केंद्र में पहुंचे पति-पत्नी व उनके परिजनों के बीच चल रहे विवादों को महिला पुलिस अधिकारी व नामित सदस्यों ने विस्तार से सुना। महिला परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी पूनम यादव ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़े मतभेद कई बार परिवार टूटने की स्थिति तक पहुंच जाते हैं। सभी ने भविष्य में विवाद न करने और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए साथ रहने का भरोसा दिया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *