{“_id”:”6802b6724b2991fde60db61b”,”slug”:”family-members-angry-with-the-death-of-the-young-man-created-a-ruckus-in-the-nursing-home-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-536632-2025-04-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: युवक की मौत से नाराज परिजन ने नर्सिंग होम में किया हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार सुबह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार के सामने बने नर्सिंग होम में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। नाराज परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम भिजवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मूल रूप से निवाड़ी निवासी मनोज परिहार (37) शिवाजी नगर में रहते थे। दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए। सिर में गहरी चोट आने से नाजुक हाल में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजन का आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज की सही स्थिति नहीं बताई। हालत सुधरने की बात कहते हुए लाखों रुपये जमा करा लिए। लेप्रोस्कोपिक सर्जन से मरीज का इलाज कराया। बृहस्पतिवार शाम तक मरीज की हालत में सुधार कहते रहे। अचानक सुबह मनोज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी कोई डॉक्टर सामने नहीं आया। नर्सिंग होम की लापरवाही से परिजन भड़क उठे। बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नाराज परिजन को शांत कराया। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।प
