Family members are adamant on the demand of arrest of the accused, blocked the national highway

किशोरी के परिजनों ने लगाया जाम
– फोटो : amar ujala

विस्तार


इटावा जिले में आत्महत्या के लिए उकसाने पर किशोरी के जान देने के मामले में 10 बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों का बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आईटीआई चौराहे के पास कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

करीब दो घंटे से हाईवे जाम होने पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास में लगे हैं।  इसी दौरान कानपुर-आगरा हाईवे पर टैक्ट्रर-टाला वाला गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने उसे पीटने का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को भगाया। बता दें कि 10 जून को आशा देवी निवासी नारायण अड्डा न्यू कॉलोनी सती मंदिर ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह किराए के मकान में 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *