यूपी के बाराबंकी में लापता हुई हिंदू युवती 15 दिन बाद सीतापुर में गैर समुदाय के युवक हरसत के घर पर मिली है। घरवालों ने कहा कि युवक ने नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर पहले धर्म बदलवाया फिर निकाह कर लिया। अब उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस युवक व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री लखनऊ के मटियारी में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। 26 फरवरी को घर से निकलने के बाद वह लापता हो गई। परिजन उसे खोजते रहे और इस बीच युवती ने बताया कि वह महीने में एक बार ही घर आ सकती है मगर होली में भी नहीं आई। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार

पता लगाते हुए परिजन सीतापुर के खैराबाद पहुंचे

11 मार्च को परिजनों ने एक युवक के साथ युवती की नकाब पहने फोटो इंस्टाग्राम पर देखी तो दंग रह गए। पता लगाते हुए परिजन सीतापुर के खैराबाद पहुंचे। जहां उनकी पुत्री हसरत नामक युवक के घर पर मिली। परिजनों का आरोप है कि युवक व उसके घरवालों ने उन्हें पुत्री से मिलने नहीं दिया। 

जान से मार देने की धमकी भी दी

साथ ही चुप न रहने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए उसके बेचे जाने की आशंका भी जताई है। शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हसरत व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें