famous as Chhoti Kashi is also mentioned in Puranas Bateshwar of Agra

UP: छोटी काशी के नाम से मशहूर बटेश्वर के मंदिरों का दृश्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मस्थान आगरा का बटेश्वर, पुराणों में भी दर्ज है। कला, संस्कृति और धर्म के बड़े केंद्र के रूप में चर्चित बटेश्वर को छोटी काशी भी कहा जाता है। यमुना नदी का प्रवाह सिर्फ यहीं पर पश्चिम की ओर है। तट पर 101 शिवालयों के बटेश्वर को शिवजी का प्रमुख तीर्थ माना जाता है।

वटवृक्ष के कारण नाम पड़ा बटेश्वर

बटेश्वर में प्राचीन शिव मंदिर वट वृक्ष के नीचे थे, इसलिए इसका नाम बटेश्वर रखा गया। 1980 में प्रकाशित आगरा जनपद का राजनैतिक इतिहास (लेखक प्रो.चिंतामणि शुक्ल, मथुरा) के अनुसार यह रामायण कालीन तीर्थ है। सती अनुसुइया और शबरी की तपोस्थली भी यह रही है। 

इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से यमुनोत्री की ओर यात्रा पर निकले गोस्वामी तुलसीदास ने बाह के पारना गांव में यमुना नदी के किनारे हनुमान प्रतिमा स्थापित की। वृक्ष के नीचे बैठकर रामचरित मानस के कुछ दोहे और चौपाइयां लिखी थीं। पारना में हनुमान मंदिर आज भी मौजूद है और यहां मेला भी लगता है। भागवत पुराण के मुताबिक बटेश्वर का शौरीपुर भगवान श्रीकृष्ण के पूर्वजों की राजधानी थी। यहां से वासुदेव की बरात मथुरा गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *