farmer beaten to death in Badaun

किसान हरीराम का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वियोरी में मंगलवार की सुबह किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। किसान अपने खेत से चारा काटकर ला रहा था। तभी आरोपियों ने गांव के नजदीक ही उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटा। उसे पकड़कर अपने घर के दरवाजे पर ले गए। वहां पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि शव के पास में ही दो तमंचा डाल दिए, जिससे केस बनाया जा सके कि किसान घर पर हमला करने आया था। 

ग्राम द्वियोरी निवासी 50 वर्षीय हरीराम खेतीबाड़ी करते थे। वह सुबह छह बजे अपने खेत पर चारा काटने गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद चारा लेकर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। आरोपी उन्हें पकड़कर अपने घर के दरवाजे पर ले गए। वहीं उनको पीट-पीटकर मार डाला। 

रोडवेज में नौकरी का सुनहरा अवसर: सप्ताह में दो दिन होगी संविदा चालकों की भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *