farmer committed suicide by consuming poison along with his sister-in-law and niece In Etawah

committed suicide
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा के सैफई में कर्ज में डूबे किसान ने तनाव में आकर विधवा भाभी और भतीजी के साथ कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किसान पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। सूदखोरों के दबाव बनाने पर यह कदम उठा लिया।

Trending Videos

सैफई थाना क्षेत्र के भदेई गांव निवासी दयाशंकर (28) पुत्र बीरेंद्र सिंह ने भाभी पूजा (30) पत्नी उमाशंकर व भतीजी एक वर्षीय शिवी को सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर पर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया। दयाशंकर ने भी कोल्ड ड्रिंक पी ली। 

घटना के समय किसान की मां गांव में अपने दो पौत्र व पौत्रियों के साथ गई हुई थीं। जब वापस आईं तो मासूम सहित तीनों को घर के आंगन में तड़पता देखा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने निजी वाहन से सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां सोमवार देर रात दयाशंकर व भतीजी शिवी की मौत हो गई। इलाज के दौरान पूजा ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया।

मां सरोज देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस के तीन लोग गांव में दुकान किए हुए हैं। वहां पर वह शराब बेचते हैं। पहले उन्होंने बेटे को उधार शराब दी। बाद में कई गुना बिल बनाकर कर्जा चढ़ा दिया। कर्ज चुकाने के लिए एक साल पहले एक बीघा खेत बेच दिया था। उसके तीन लाख रुपये यह लोग ले चुके थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *