जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंमावन में एक किसान की क्रूरता का मामला चर्चा का विषय बन हुआ है। खेत में बकरी घुस जाने से गुस्साए किसान ने बकरी चरा रहे लड़के की अंगुली काट ली और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखिलेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ये है मामला

कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि बंमावन निवासी कंचन राम ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका नाती उत्तम गौतम बकरी चराने गया था। बकरी चरते-चरते अखिलेश के धान के खेत में चली गई। इससे नाराज होकर अखिलेश बकरी चरा रहे लड़के उत्तम को मारने लगे। 

बीच- बचाव करने आए उसके परिजनों से भी विवाद कर लिया। पीड़ित का आरोप है उसके साथ राजकुमार, रोहित और निखिलेश ने मिलकर घर में घुसकर मारपीट किया। विपक्षी ने अमानवीयता दिखाते हुए बकरी चराने वाले लड़के उत्तम की अंगुली धारदार हथियार से काट दिया। 

इसे भी पढ़ें; ये कैसी कार्रवाई…: पुलिस ने कहा गंगाजल उठाओ, भगवान करेंगे फैसला; गहना चोरी को लेकर थाने में की थी शिकायत

घायल लड़के को उसके परिजन अस्पताल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें अखिलेश, राजकुमार, रोहित और निखिलेश शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *