farmer died after coming in contact with an HT line coming from roof of house In Etah

अनिल कुमार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में घर की छत पर मक्का सुखा रहा किसान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने में हंगामा काटा। विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना मारहरा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है। गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार रविवार सुबह लगभग आठ बजे छत पर मक्का सुखा रहे थे। अचानक छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल से निकलकर ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई। इनका कहना था कि यह दुर्घटना बिजली निगम की लापरवाही की वजह से हुई है। गांव से जा रही हाईटेंशन लाइन बंद कर दी गई थी। लेकिन, एक तार को वहां से नहीं हटाया। आज अचानक इस तार में करंट आ जाने की वजह से अनिल की मौत हो गई।

मृतक की पत्नी अंकिता ने मारहरा पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बिजली निगम की लापरवाही के चलते अनिल की मौत होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें