farmer died after falling 70 feet into a well while repairing boring pipe in varanasi

किसान की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में बुधवार शाम बोरिंग की पाइप की मरम्मत के दौरान 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

Trending Videos

लच्छापुर निवासी राकेश पटेल (50) निजी कुएं में बोरिंग की पाइप की मरम्मत करने के लिए रस्सी के सहारे नीचे उतरे थे। ऊपर आते वक्त कुएं के ईंट पर लगे काई से पैर फिसलने पर वह कुएं में जा गिरे। मौके पर ही राकेश की मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने काफी देर तक मशक्कत की, लेकिन शव नहीं निकल पाया। गांव के ही शिव शंकर पटेल हिम्मत कर रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। फिर शव को रस्सी से बांधा और ग्रामीणों ने रस्सी को ऊपर खींचकर पहले शिव शंकर फिर शव को बाहर निकाला। 

शव निकलते ही पत्नी उर्मिला देवी व छोटे बेटे विमल पटेल बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि राकेश कुएं में उतरकर बोरिंग पाइप लगाते थे। संयोग था कि घटना घट गई। राकेश को दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा नूतन पटेल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें