farmer died after getting electrocuted by touching an HT line wire in Mainpuri

रजनेश दिवाकर की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह हाईटेंशन लाइन के तार से छूने से किसान की मौत हो गई। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाते रहे। छत से बांस उतारते समय हादसा हुआ।

घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी रजनेश दिवाकर (36) के घर में रविवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। रजनेश पास ही अपने दूसरे मकान में छत पर रखे बांस निकालने के लिए गया था। छत पर रखे बांस निकालने के दौरान किसी तरह से गीला बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। 

करंट की चपेट में आकर रजनेश अचेत होकर छत पर ही गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *