{“_id”:”66ff88238c9b9d08ee048464″,”slug”:”farmer-died-due-to-electric-shock-accident-happened-while-plugging-the-fan-body-sent-for-postmortem-2024-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: किसान की करंट की चपेट में आकर मौत, पंखे का प्लग लगते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पत्नी बकरियां चराकर लौटी, तो शव कमरे में पड़ा देखा और चीखने लगी। परिजन व पड़ोसी आनन फानन किसान को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी किसान कैलाश (59) पुत्र हरचरण घर में अकेला था। तभी पंखे का प्लग लगाते समय करंट लग गया। उसकी पत्नी राजेश्वरी बकरी चराकर घर लौटी, तो उसने कैलाश को जमीन पर पड़ा देखा। पत्नी बाहर आकर चीखने लगी, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक कैलाश अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके कोई संतान नहीं थी। उसके भतीजे देखभाल करते रहते थे। कैलाश आज दोपहर अपनी बहन मीरा के यहां पिरौना से आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
