Farmer going to participate in Yagya beaten to death

श्याम विलास   फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र सरेनी में शुक्रवार रात यज्ञ में शामिल होने जा रहे किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोला। किसान के साथी ने भागकर जान बचाई। जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गांव निवासी श्याम विलास त्रिवेदी (48) खेती-बाड़ी करता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह गांव के ही राम शुक्ला के साथ बाइक से हरीपुर गांव स्थित श्री कामेश्वर बाबा मंदिर में चल रही यज्ञ में शामिल होने जा रहा था।

जैसे ही दोनों तिवारीपुर खुर्द गांव के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार हमलावर पीछे से आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए हमलावरों ने श्याम विलास को पीटना शुरू कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राम शुक्ला ने भागकर जान बचाई और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल श्याम विलास को सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे जिला अस्पताल में श्याम विलास ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि हमलावरों और श्याम विलास के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी खातिर उसका कत्ल कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि श्याम विलास की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर निसागर गांव निवासीशिवानंद, आशुतोष शुक्ला, शशांक त्रिवेदी और रंजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

सीओ, लालगंज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कैसे हो गई हमलावरों को जानकारी

किसान श्याम विलास अपने साथी के साथ रात में यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। सवाल इस बात को लेकर उठ रहे हैं कि हमलावरों को कैसे जानकारी हो गई कि श्याम विलास रात के वक्त यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। पुलिस इस बारे में जांच भी कर रही है। वहीं किसान की हत्या के बाद पत्नी सुमन देवी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मचा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *