{“_id”:”69c430a2028fbebc4b0f0c17″,”slug”:”farmer-killed-driver-injured-in-truck-auto-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-142107-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रक-ऑटो की भिड़ंत में किसान की मौत, चालक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Farmer killed, driver injured in truck-auto collision

फोटो – 25 मृतक जगमोहन सिंह यादव की फाइल फोटो।



कदौरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान ऑटो से कालपी आ रहा था तभी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भाग गया है। कदौरा के इटौरा बावनी निवासी जगमोहन सिंह यादव (45) बुधवार को अपने गांव से कालपी जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। जैसे ही ऑटो कदौरा-कालपी मार्ग पर काशी खेड़ा गांव के पास पहुंचा, सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे जगमोहन गंभीर व चालक हसनैन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान जगमोहन सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि उनके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर संकट आ गया है। घर में पत्नी अनुसुइया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *