Farmer returning home crushed by car, dies



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी/चिरगांव। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहे किसान को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने कार को मेडिकल बाईपास के पास से बरामद कर लिया। चालक को पुलिस तलाश रही है।

चिरगांव थाना के सुल्तानपुरा गांव निवासी संतराम राजपूत (55) खेती-किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह खेत से पैदल लौट रहे थे। महाराज ढाबे के पास पीछे से तेज रफ्तार कार उनको कुचलते हुए भाग निकली। संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। गहरी चोट आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते आ गए। मेडिकल बाईपास के पास कार छोड़कर चालक भाग निकला। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मुताबिक कार बरामद हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें