संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:25 PM IST
खेत से जुताई कर घर लौट रहा था किसान, कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चले जाने से बोनट पर बैठा किसान नीचे गिर गया। इससे पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी चतुर्भुज सिंह (59) बुधवार की दोपहर खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे। शाम को वह खेत से ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव की गोशाला के पास पहुंचा तभी पहिया गड्ढे में चला गया। अचानक झटका लगने से वह उछलकर नीचे गिरे और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के एक पुत्री है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।