{“_id”:”6716d3a8fff93d775503eac7″,”slug”:”farmers-arrived-to-get-fertilizer-employees-locked-the-door-and-disappeared-orai-news-c-12-1-knp1009-871067-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खाद लेने पहुंचे किसान, कर्मचारी ताला डालकर गायब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 22 Oct 2024 03:50 AM IST

Farmers arrived to get fertilizer, employees locked the door and disappeared

Trending Videos



रामपुरा। साधन सहकारी समिति रामपुरा में डीएपी खाद के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा हैं। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में किसान सहकारी समिति के बाहर जमा हो गए। भीड़ देखकर समिति के कर्मचारी ताला डालकर गायब हो गए। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी गोदाम का ताला लगाकर किसानों को परेशान कर रहे हैं।

Trending Videos

सोमवार को रामपुरा सहकारी समिति पर किसान अपने खेतों में गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद लेने के लिए एकत्रित हो गए। अत्याधिक भीड़ हो जाने पर सहकारी समिति के सचिव ने केंद्र पर ताला डाल दिया। जिससे किसान मायूस हो गए। खेतों की बोआई के खाद लेने आए निनावली जागीर के किसान हरगोविंद ने बताया कि खेतों में फसल बोआई का समय आ गया है। लेकिन डीएपी खाद न मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

किसान पवन ने कहा कि सुबह से खाद के लिए इंतजार कर रहे हैं अभी तक खाद उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। किसान ब्रजमोहन ने कहा कि हर साल खाद का रोना हो गया है। खाद न बांटने के चलते केंद्र पर ये अव्यवस्था उत्पन्न हो रही हैं। किसान भूरे, आलोक, वीरेंद्र, बबलू आदि ने बताता कि सुबह नौ बजे से खाद लेने के लिए खड़े हैं लेकिन सचिव मीनेंद्र को फोन करने पर उनका फोन बंद रहता हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें