farmers burnt the effigy of OSD of Yamuna Expressway Authority In Mathura

किसानों ने एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के ओएसडी का पुतला फूंका
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा पानीगांव क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इसके विरोध में पानीगांव न्याय पंचायत के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को किसानों ने प्राधिकरण के ओएसडी का पुतला फूंका।

Trending Videos

पानीगांव में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को किसानों ने प्राधिकरण के ओएसडी का पुतला फूंका। नारेबाजी भी की। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। 

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने बताया कि किसानों के ऊपर प्राधिकरण द्वारा बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई है। जब तक कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई एवं ध्वस्तीकरण से होने वाले नुकसान का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण, भोला प्रधान, कुशलपाल सिंह, मान सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, संजय शर्मा, पुरुषोत्तम चौधरी, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें