उरई में बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई में एक सप्ताह बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही बदले इस मौसम ने किसानों की फिर चिंता बढ़ा दी है। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान सरसों, दाल, मटर और गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर में मटर और डेढ़ लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल है।
गेहूं की फसल में भी बाली आ गई हैं। बारिश से इनको काफी नुकसान हुआ है। इसके आलावा सरसों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। कई जगह ओले भी गिरे हैं। बारिश अभी भी जारी है। फसलों के नुकसान से किसान मायूस हो गए हैं।