farmers gathered at cooperative societies for fertilizer in Bareilly

सहकारी समिति पर उमड़ी किसानों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली जिले में लंबे इंतजार के बाद सहकारी समितियों पर खाद पहुंचना शुरू हो गई है। इसके साथ ही किसानों की भीड़ भी जुटने लगी है। मंगलवार सुबह कई समितियों पर डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ पहुंच गई। कुछ समितियों पर धक्कामुक्की भी देखने को मिली। किसानों में मारपीट की नौबत तक आ गई। सुबह 11 बजे तक सचिव के न पहुंचने पर किसानों ने हंगामा भी किया। विकास खंड भदपुरा की सुनौर देशनगर साधन सहकारी समिति पर भारी भीड़ उमड़ी। 

निजी कंपनियों से खरीदी जा रही डीएपी

साधन सहकारी समितियों पर अब तक इफको और कृषको की ही डीएपी, यूरिया वितरित होती आई है, लेकिन पिछले डेढ़ माह से इफको की डीएपी नहीं आ रही है। जिले की सभी सहकारी समितियां खाली हो गई हैं। गेहूं की बोआई प्रभावित है। इससे साधन सहकारी संघ ने निजी कंपनियों से डीएपी खरीद शुरू कर दी है। सोमवार को पीपीएल कंपनी की 152 टन डीएपी खरीदी गई। उसे आंवला तहसील क्षेत्र की करीब आठ समितियों पर भेज दिया गया। एआर कोऑपरेटिव बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि सोमवार रात तक एनएफएल कंपनी की 343 टन और आईपीएल कंपनी की 180 टन डीएपी आ रही है। उसे बहेड़ी और फरीदपुर समेत अन्य तहसील क्षेत्र में भेज दिया जाएगा।

इफको की डीएपी आने का भी अनुमान

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि इफको की डीएपी भी आने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसकी रैक लग गई है। संभवत: चार-पांच दिन में करीब 1300 टन डीएपी उपलब्ध हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें