Farmers' income will increase with the help of CIMAP

केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में सोमवार से चार दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर की



लखनऊ। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में सोमवार से चार दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और उन्नत पौध सामग्री को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। एरोमा मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 13 राज्यों से कुल 53 किसान हिस्सा ले रहे हैं। सीमैप के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को नींबूघास, पामारोजा, तुलसी और जिरेनियम जैसे औषधीय एवं सगंध पौधों की आधुनिक खेती, प्रसंस्करण और भंडारण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋषिकेश भिसे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें