जालौन। शेखपुर बुजुर्ग स्थित सहकारी समिति में एसडीएम ने खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। किसानों से भी कहा कि वह निर्धारित मात्रा से अधिक खाद लेने का प्रयास न करें।
एसडीएम ने समिति परिसर में मौजूद किसानों से संवाद कर खाद उपलब्धता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने खाद का स्टॉक, रिकार्ड और वितरण व्यवस्था की जांच की। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया का स्टॉक मौजूद है। कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण के दौरान सोशल ऑडिट जैसे नियमों का पालन किया जाए ताकि किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद मिल सके। (संवाद)
