farmers wear bear costumes to save crops from monkeys in lakhimpur kheri

भालू की ड्रेस पहनकर खेत में खड़ा किसान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से किसान परेशान हैं। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में बंदर हैं, जो गेहूं, आलू, मिर्ची, केला, सरसों, गन्ना आदि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों को भगाने के लिए किसान कहीं लंगूर तो कहीं भालू का वेश बनाकर खेतों में घूम रहे हैं। किसानों का कहना है कि भालू और लंगूर का वेश देखकर बंदर भाग जाते हैं। फसलों को बचाने के लिए मजबूरन उनको ऐसा करना पड़ रहा है। 

किसानों का कहना है कि वन विभाग इन बंदरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, बस सरकार की गाइड लाइन की बात कहकर ग्राम पंचायत और नगर पंचायत पर बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी डाल रहा है। 

किसानों पर भी हमला कर रहे बंदर 

गांव लोहरीपुर के किसान सत्यप्रकाश राज ने बताया कि बंदरों का काफी उत्पात है। फसलों को तो बंदर चौपट कर ही रहे हैं, यदि किसी को अकेला पा जाएं तो उस पर हमला भी कर देते हैं। बावजूद इसके वन विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें