{“_id”:”69a52ebf654d452bf307cd53″,”slug”:”farrukhabad-woman-crushed-to-death-by-truck-father-injured-chaos-ensues-2026-03-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad: ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, पिता घायल, मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 PM IST
महिला की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ – फोटो : अमर उजाला
कायमगंज में रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। कासगंज जनपद के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रुही पत्नी साहिल अपने पिता बबलू कुरैशी के साथ दवा लेने कायमगंज आ रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठीं रुही ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं।
Trending Videos
इससे उनका सिर कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। पिता बबलू भी चोटिल हो गए। घटना के बाद काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। इससे भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुही अपने पीछे दो मासूम बेटियां माहेनूर व अनाविया छोड़ गई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।