बाजार से कपड़ा की खरीदारी करके बाइक से निकरौसी के लिए जा रहे दूल्हे का चाइनीज मांझा से होठ कट गया। पीछे बैठी बहन के भी चोटें आईं जबकि भाई बाल-बाल बच गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुबका निवासी शिवम यादव (24) की बृहस्पतिवार शाम बरात भोलेपुरआनी थी। उसका एक मकान कादरीगेट थाने के मोहल्ला गंगानगर में बना है।

वह शाम चार बजे के करीब कुछ कपड़ा खरीदकर छोटे भाई प्रांशु यादव, बहन आरती के साथ बाइक से निकरौसी के लिए घर जा रहा था। बाइक जब मिशन अस्पताल के सामने पहुंची, तो अचानक उसके होठ पर चाइनीज मांझा फंस गया। जब तक उसने बाइक रोकी कि उसके होठ का काफी हिस्सा कट गया। बाइक अनियंत्रित हो गई तो पीछे बैठी बहन आरती गिरने से चुटहिल हो गई। हालांकि, प्रांशु बाल-बाल बच गया।

लहूलुहान हालत में शिवम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कई टांके आए हैं। देर रात तक वह अस्पताल में ही भर्ती था। ससुराल पक्ष के लोग भी उसे देखने पहुंचे। भाई प्रांशु ने बताया कि बाइक काफी धीमी थी। तेज होती तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल खून बहन बंद हो गया है। यदि बात करेगा, तो रक्तस्राव हो सकता है। वैसे सब ठीक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *