Farrukhabad Accident, Pickup overturned while returning after immersion of ashes, three women died, 19 injured

Farrukhabad Accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार


फर्रुखाबाद जिले में अस्थि विसर्जन करके घर लौटते समय जहांनगंज थाने के गांव बहोरिकपुर तिराहे से कुछ पहले तेज रफ्तार पिकअप पलट गईं। इसमें एक ही परिवार और रिश्तेदार समेत 28 लोग खाई में जा गिरे। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसमें इटावा जिले के थाना सैफई के गांव भालासैय्या निवासी दिलीप, अनीता, मुकुंट सिंह, राधिका, रामकली, रामादेवी, सोनी, सरोज देवी, सत्यवती, आशा,  ममता, विकास,  ममता देवी, बृजेश, सुशीला, अशोक यादव, सुनीता, शंभू दयाल, अनीता,  सुभाष, सुशील, सत्तो देवी घायल हो गए। जहांनगंज थाना पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *