Farrukhabad Accident: Two bike riders died and one injured after being hit by a loader

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फर्रुखाबाद जिले में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि घायल चचेरे मामा को रेफर कर दिया गया है। जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव विजैदेपुर निवासी अनुराग उर्फ सुशील राजपूत (28) ट्रक चलाता है। वह रविवार को बाइक से मोहल्ला अलेपुर निवासी अपने मामा सतीश के घर आया था।

दोपहर में सुशील चचेरे मामा रत्नेश और मोहल्ले के ही रिंकू राजपूत (19) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। घर से करीब आधा किमी पहले मुख्यमार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को ओवरटेक करके टक्कर मार दी। इसमें सुशील, रिंकू व रत्नेश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर खड्ड में पलटने से चालक कायमगंज के मोहल्ला अस्तवल सराय निवासी मोहम्मद इस्लाम दब गया। लोडर चालक को निकाला तो केबिन में कई शराब के पौव्वे मिले। लोहिया अस्पताल में सुशील को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ देर इलाज के बाद रिंकू ने भी दम तोड़ दिया। घायल रत्नेश को रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें