farrukhabad train accident Piece of wood placed on Kasganj-Kanpur railway track a major accident was averted

जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार रात कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन से पटरी पर रखा वजनी लकड़ी का टुकड़ा (लट्ठा) टकरा गया। करीब 550 मीटर घिसटने के बाद लट्ठा इंजन के अगले भाग में फंस गया। तेज आवाज होते ही चालक ने ट्रेन को रोक लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

Trending Videos

सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू की है। एक सप्ताह में कानपुर मंडल में दूसरा रेल हादसा हुआ है। विगत सप्ताह शुक्रवार को ही पनकी में बोल्डर से टकराकर साबरमती एक्सप्रेस की सभी बोगियां पटरी से उतर गई थीं। उस घटना की जांच अभी जारी है।

कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही स्पेशल ट्रेन (05389) करीब सवा 11 बजे भटासा स्टेशन से निकलते ही किमी. संख्या 160 के पास पटरी पर रखे लकड़ी के मोटे टुकड़े से टकरा गई। करीब साढ़े चार फीट लंबे लट्ठे का वजन 35 किलो बताया गया। 

रात करीब सवा 12 बजे सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद, आरपीएफ प्रभारी थानाध्यक्ष अंकुश कुमार और इंजन विभाग के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। चालक दल ने टुकड़ा निकाल कर करीब 33 मिनट बाद ट्रेन रवाना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें