Taliban threat to Krishna Janmabhoomi petitioner, victim said Call came from Kandahar to withdraw the case

याची अनिल कुमार त्रिपाठी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के याची को तालिबान के सदस्य ने मुकदमा वापस न लेने पर परिवार की हत्या व अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच में अफगानिस्तान से फोन आने की पुष्टि हुई है।

ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी वर्तमान में दिल्ली के पहाड़ी धीरज गली नंबर-14 में रहते हैं। वह अखिल भारत हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने ठाकुर केशवदेव जी महाराज विराजमान मंदिर कृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह का मथुरा सीनियर डिवीजन में 2021 में मुकदमा दाखिल किया था।

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अफगानिस्तान के कंधार निवासी मुस्लिम शेख बताया। उसने कृष्ण जन्मभूमि का मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने व अंजाम भुगतने की धमकी दी।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें