
कुएं में गिरकर तीन साल के बच्चा की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में खेत से घर वापस आ रहे तीन साल के बच्चे का पैर फिसल गया। इससे बच्चा कुएं में जा गिरा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा निवासी जागेश्वर लोधी ने बताया कि कल शाम चार बजे वह पति-पत्नी समेत खेतों में धान की कटाई कर रहे थे।
इसी दौरान बच्चा रविशंकर उर्फ सोनू (3) भी वहां साथ गया था। पति-पत्नी धान की कटाई कर रहे थे और बच्चा इधर-उधर खेल कूद रहा था। उसके बाद बच्चा धीरे-धीरे खेलते हुए घर की ओर चला गया। परिजन जब घर वापस आए, तो देखा बच्चा घर से गायब था। गांव में इधर-उधर काफी खोजबीन की गई।
बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को शाम 6:30 बजे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत गई और निरीक्षण करना शुरू किया, तो रास्ते में उन्हें एक कुआं दिखाई दिया। पुलिस को बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका हुई। पुलिस ने देरी न करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी।