
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना बीते छह अगस्त देर रात की है, जब पीड़ित महिला घर में सो रही थी।
उसी दौरान गांव के ही रहने वाला आरोपी गया प्रसाद उर्फ चैंपियन शराब के नशे में महिला के घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गया। घर में घुसते ही महिला के सीने में तमंचा लगा महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
इस दौरान महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने आपबीती परिजनों से बताई। दो दिन तक गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रहीं। इसके बाद बीते नौ अगस्त को महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया।