न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 19 Aug 2024 11:10 AM IST

यूपी के फतेहपुर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। धर्मांतरण के बाद महिला संध्या से शबनम हो गई। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Fatehpur: After conversion, Sandhya became Shabnam, case filed against five

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


बहला फुसलाकर शादीशुदा हिंदू महिला का अपहरण के बाद युवक ने धर्मांतरण कर निकाह किया। धर्मांतरण के बाद महिला संध्या से शबनम हो गई। विरोध पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर बकेवर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले महिला के पिता ने बताया कि पुत्री संध्या की शादी 28 जनवरी 2023 को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी।

Trending Videos

शादी के पहले से कानपुर घाटमपुर कोतवाली के सिकवाड़ा निवासी अमन कुरैशी पुत्र अबरार जानवरों का कारोबार करता है। वह काम सिलसिले से क्षेत्र में आता जाता था। परिवार के घर में न होने पर अमन कुरैशी नौ मई को घर पहुंचा और पुत्री को घर से ले गया। गांव के कुछ लोगों ने अमन को पुत्री को ले जाते देखा था। अमन व अबरार से बेटी को छोड़ने की बात कही। उन दोनों ने बोला कि संध्या को भूल जाओ। धर्मपरिवर्तन कर वह शबनम हो गयी है। उसका अमन से निकाह हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें