
मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के मजरे लोधन पुरवा में बाइक मिस्त्री की लटके तार में चिपक कर मौत हो गई है। मौत की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लोधन पुरवा गांव के स्व. कल्लू उर्फ अंगनू का पुत्र राजबहादुर उर्फ करन बाइक मिस्त्री है। हाईवे पर गोधरौली गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान किए है। रविवार शाम दुकान बंद कर गांव गया था। रात 9 बजे गेहूं की फसल में नलकूप से पानी लगाने गया था। खेत में पानी की निगरानी मेड में मोबाइल की टॉर्च से कर रहा था। तभी बिजली के लटके तार में हाथ छू गया। करंट से करन छटपटाने लगा। तार गर्दन में चिपक गया। जिससे करन की मौके पर ही मौत हो गई।
करन का दूसरा भाई चैतू उर्फ चंद्रपाल मदद के लिए खेत में पहुंचा तो करन को देखकर बदहवास रह गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काट शव को पुलिस को नहीं ले जाने दिया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित ग्रामीण 4 घंटे हंगामा करते रहे। सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। समझा बुझा कर ग्रामीणों से रात 1 बजे शव पुलिस को पीएम के लिए ले जाने दिया। राजबहादुर उर्फ करन, चैतू उर्फ चंद्रपाल कुंवर बहादुर से छोटा था। 4 साल पहले गांव में ही मानसी उर्फ ननकी से विवाह किया था। एक बेटा सिद्धार्थ 3 वर्ष का है। मां बुद्धा देवी करन के साथ रहती है।
